Home ताज़ा बीकानेर मे आए 3 चोरी के मामले, चोरों के हो रहे...

बीकानेर मे आए 3 चोरी के मामले, चोरों के हो रहे हौसले बुलंद….

 

IMG 20240910 202521 Jhalko Rajasthan

बीकानेर मे आए 3 चोरी के मामले, चोरों के हो रहे हौसले बुलंद….

झलकों राजस्थान – बीकानेर जिले में चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। हर रोज अलग-अलग इलाकों में चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। आज तीन मामले सामने आए हैं।

पहला मामला: यह घटना बीकानेर के लक्ष्मी विहार जयपुर रोड की है। जहां 8 सितंबर की रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर से घरेलू सामान और पंखे आदि चुरा लिए। इस संबंध में निवासी कृष्ण विश्नोई ने सदर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला: यह घटना बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र की है। जहां 6 सितंबर की रात को चोरों ने घर में बंधी बकरियां चुरा लीं। इस संबंध में फाल 179 में रहने वाले ठाकुर सिंह ने प्रीतम सिंह बावरी पर शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके बाड़े में बंधी बकरियां चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरा मामला: यह घटना बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र की है। जहां 8 सितंबर की शाम को एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में वार्ड नंबर 19 में रहने वाले श्यामसुंदर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Like this:

Like Loading…

Related

Jhalko Rajasthan