चूरू जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन इस बार किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। चूरू जिले के हर कोने में जोश और उल्लास का माहौल है। कार्यकर्ता इसे एक त्यौहार की तरह मना रहे हैं और हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

चूरू ने सजाया सियासी रंगों में जन्मोत्सव
जिलेभर में भाजपा के झंडे, बैनर, पोस्टर, और लाइटिंग के साथ खास सजावट की जा रही है। 12×8 फीट के बड़े-बड़े पोस्टर शहर की दीवारों पर लगाए गए हैं। कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी बैनर-पोस्टर लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस उत्सव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है।
गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम
राजस्थान की तपती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर 5000 पानी की बोतलों, सवा 5 सौ कूलरों और पंखों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छाछ, ठंडे जल और छिड़काव की व्यवस्था भी की गई है ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन मेघवाल, वन मंत्री वन जी राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष समेत हरियाणा व अन्य राज्यों के कई वरिष्ठ नेता एवं मंत्री भाग लेंगे। यह आयोजन चूरू को राजनीतिक रूप से भी एक बड़ा संदेश देने वाला है।
पूर्व मंत्री राठौड़ को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह
राजेंद्र सिंह राठौड़ को चूरू का हर कार्यकर्ता अपना हरदिल अज़ीज़ नेता मानता है। पिछले वर्षों में भी उनका जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया है। पिछली बार वर्ल्ड रिकॉर्ड स्तर का ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया था, जिससे राजस्थानभर में सुर्खियां बनी थीं।
इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। लगभग 20-30 हज़ार लोगों के आने की संभावना है और उनकी सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
जनता कर रही है नेता का स्वागत अपने तरीके से
राजेंद्र राठौड़ की छवि एक जनसेवक की है जो हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुलझाते हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर जनता खुद-ब-खुद इस उत्सव में भाग लेने के लिए उमड़ रही है।
कार्यकर्ता एक सुर में कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि जनता का अपने नेता के प्रति सम्मान है।
विशेष सौगात की भी चर्चा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मरुस्थलीय जिले चूरू के लिए विशेष घोषणाएं किए जाने की संभावना है। इससे जिले में विकास को नई दिशा मिल सकती है और राठौड़ के जन्मदिन का अवसर ऐतिहासिक बन सकता है।`

- चूरू की जनता के प्यार पर बोले Rajendra Rathore, विरोधियों को दिया करारा जवाब
- शादी के 14 साल बाद बने थे जुड़वां बच्चों के पिता, हेलिकॉप्टर हादसे ने छीन ली जिंदगी
- जोधपुर से जयपुर तक गरमाया Resident Doctor विवाद, Nirmal Choudhary ने क्या कहा?
- बीकानेर में पीले पंजे की कार्रवाई पर NSUI अध्यक्ष रामनिवास कूकणा का विरोध प्रदर्शन
- बीकानेर में तांत्रिकों का खुला भंडाफोड़: झाड़-फूंक की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल