Chandrayaan-4: भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा. यह चंद्रमा की सतह से नमूने इकट्ठा करेगा और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाएगा. इस मिशन में कई कमाल की चीजें होंगी. अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग होगी.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से नमूने इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है. चंद्रयान-4 मिशन में LVM-3 रॉकेट के कम से कम दो अलग-अलग लॉन्च शामिल होंगे, जो मिशन के पांच अलग-अलग यंत्रों को ले जाएंगे, जिन्हें कक्षा में इकट्ठा किया जाएगा.
सिंह ने कहा कि गगनयान मिशन, जिसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए अंतरिक्ष यान में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लाना शामिल है. यह मिशन अगले साल लॉन्च किया जाएगा.