Home ताज़ा भजनलाल सरकार की तरफ से बड़ा फैसला, अब पुलिस भर्ती में महिलाओं...

भजनलाल सरकार की तरफ से बड़ा फैसला, अब पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू…

Home News भजनलाल सरकार की तरफ से बड़ा फैसला, अब पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू…

IMG 20240904 184831 Jhalko Rajasthan

भजनलाल सरकार की तरफ से बड़ा फैसला, अब पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू…

झलकों राजस्थान – राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बुधवार को अपनी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया। जिसमें पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैठक में हमने महिलाओं और दिव्यांगों के लिए फैसले लिए हैं. कैबिनेट ने पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम संशोधन को मंजूरी दे दी है. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि बैठक में महिला सशक्तिकरण, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए फैसले लिए गए.

भजनलाल कैबिनेट के बड़े फ़ैसले

  • अब पुलिस भर्ती के लिए संशोधित नियम डीओपी जारी करेगा।
  • राजस्थान पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
  • राज्य कर्मचारियों के हित में सरकार का फैसला।
  • पुलिस भर्ती नियमों में किया गया संशोधन।
  • सेवानिवृत्ति के बाद पात्र परिवार के सदस्यों का नाम भी पीपीओ में जोड़ा जा सकेगा।
  • इसके लिए पेंशन नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
  • 70 से 75 वर्ष तक के पेंशनर्स को 5 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने को मंजूरी दी गई।
  • कैबिनेट ने संशोधन को मंजूरी दी।

Jhalko Rajasthan